नगरा(सारण)- प्रखंड के खैरा थाना प्रभारी मिथिलेश प्रसाद सिंह लॉक डाउन के उल्लंघन करने वालों के बख्स नहीं सकते। लॉकडाउन का सही तरीके से पालन हो उसके लिए काफी एक्शन में थानाध्यक्ष दिखाई दे रहे है ।इसका मिशाल इससे साबित होता है कि खैरा थाना क्षेत्र में 25 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक कुल 21 बाइक सवारों का चालान काटा गया। जिसमें 21000 की वसूली हुई। बता दें कि 25 मार्च को 4 , 26 मार्च को 2, 27 मार्च को 4, 28 मार्च को 2 , 29 मार्च को एक, 30 मार्च को 2 , 31 मार्च को 4 तथा 1 अप्रैल को दो बाइक सवारों का चालान काटा गया। कुल 21 बाइक सवारों से ₹21000 की वसूली की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग