दोन पक्षों के बीच जमकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, नौ नामजद
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने व महिला के साथ जबर्दस्ती करने के मामले में तरैया थाने में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के शंभु सिंह कुशवाहा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि पड़ोसी अनिल प्रसाद कुशवाहा, दोरपति देवी, रोहित कुमार, धर्मदेव प्रसाद ने घर के सामने कूड़ा व कचरा फेंक रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिये। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल प्रसाद कुशवाहा की पत्नी दोरपति देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि शंभु सिंह कुशवाहा रात्रि में घर में घुसकर गलत नियत से जबर्दस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने व शोर गुल सुनकर पुत्र व पति आये तो मारपीट कर घायल कर दिया। जब पूछने गये तो शंभू सिंह, सोनू कुमार, शांति देवी, ममता देवी व धर्मदेव प्रसाद ने एकजुट होकर मेरे साथ भी मारपीट किये। पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग