आठ बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
एकमा (सारण)। एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के निर्देश पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन मंडल ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से मठनपुरा गांव में छापेमारी कर आठ बोतल अवैध अँग्रेजी शराब के साथ कारोबारी मठनपुरा गांव निवासी राजदेव राय के पुत्र मोहन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष राजेश चौधरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग