फलदार वृक्ष लगाकर नवदाम्पत्य जीवन की शुरुआत की
सारण/तरैया। प्रखंड के तरैया निवासी समाजसेवी व भाजपा नेता अमरनाथ सिंह के आवास पर शुक्रवार को पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित बनाये रखे के लिए फलदार वृक्ष लगाये गये। समाजसेवी अमरनाथ सिंह के पुत्र राहुल सिंह व पुत्रवधु शिल्पी सिंह ने अपने नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत फलदार वृक्ष लगा कर किया। विगत 30 नवम्बर को भाजपा नेता अमरनाथ सिंह के पुत्र राहुल की शादी शिल्पी के साथ हुई थी। मौके पर भाजपा नेता अमरनाथ सिंह, मीना देवी, राहुल सिंह, शिल्पी सिंह, शारदा देवी, अरविंद सिंह, सुजीत सिंह, दीपक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग