बोलेरो गाड़ी से मवेशी का खुंटा तोड़ने के विवाद मारपीट, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के बगही गांव में बोलेरो गाड़ी घुमाने के दौरान पड़ोसी के मवेशी बांधने वाला खुटा टूट गया।जिसके विवाद में हुई मारपीट में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।गम्भीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है। गम्भीर रूप से घायल मोख्तार प्रसाद के फर्दब्यान के आधार पर तरैया थाने में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें मनु कुमार मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, सुंदर कुमारी, राखी कुमारी, आशीष कुमार मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, कुंती देवी, अंगद कुमार मिश्रा, शुभम कुमार मिश्रा, एवं रेणु देवी को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरा भाई बोलेरो गाड़ी घुमा रहा था तो पड़ोसी के मवेशी बांधने वाला खुटा टूट गया। जिसके को लेकर उक्त लोग मुझे एवं मेरे भतीजे को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिये तथा घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। इस दौरान घर में रखे गए बक्सा से जमीन के कागज, गहना सहित बतीस हजार रुपये निकाल कर लेते गए और घर में तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किये। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग