परिवहन विभाग के सौजन्य से प्रखंड मुख्यालय परिसर में वाहन मेला का हुआ आयोजन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। परिवहन विभाग के सौजन्य से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में वाहन मेला का आयोजन किया गया। जहाँ लगभग चार दर्जन लाभुको के बीच वाहन खरीद हेतु अनुदान स्वीकृत किया गया। मेले में अलग-अलग एजेंसियों के कर्मी सहित लाभर्थियों की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लाभर्थियों को अनुदान स्वीकृति पत्र दिया गया। वाहन मेला में महेंद्रा जीसेस सहित कई एजेंसियों के पदाधिकारी शामिल थे। इस संबंध में बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि वाहन मेला में चयनित 45 लाभुकों को अनुदान की स्वीकृति पत्र दी गयी। जिन्हें अधिकतम एक लाख रुपया का अनुदान लाभ मिलेगा। वाहनों की प्रदर्शनी में लाभुक अपने पसंद की वाहन की बुकिंग कर खरीदारी करते हुए स्वयं का स्वरोगर शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग