बाजार जा रहे युवकों को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सामान खरीदने के लिये बाजार जा रहे युवकों को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा निवासी मोनू यादव ने बताया है कि मैं और मेरा पड़ोसी सुनील यादव कुछ समान खरीदने के लिये कोहरा बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते मे सोहई गाजन चौराहा नहर पर जो धूमल मोड़ के नाम से जाना जाता है। वहाँ पहले से नशे में धुत सोहई गाजन निवासी विकेश सिंह,रितेश सिंह, चंदन पांडेय, एवं मृत्युंजय कुमार सहित कुछ अज्ञात लोग हमलोगों को रोककर बाइक की चाभी छीन लिये एवं मना करने पर गाली- गलौज करते हुए लाठी- डंडे एवं रॉड से प्रहार कर ज़ख्मी कर दिए।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आस-के लोग जुटे तबतक मेरे पॉकेट में रखे एक हजार रुपये छीनकर सभी फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग