राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

फिरौती की रकम नहीं दिए जाने को लेकर अपहरणकर्ताओं ने कर दी 17 वर्षीय किशोर आदित्य की हत्या

फिरौती की रकम नहीं दिए जाने को लेकर अपहरणकर्ताओं ने कर दी 17 वर्षीय किशोर आदित्य की हत्या

अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

जलालपुर (सारण)। बसडीला के 17 वर्षीय किशोर आदित्य की हत्या अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम नहीं दिए जाने को लेकर कर दी। डेढ़ माह पहले उसका अपहरण उसके गांव से ही कर लिया गया था। गुरवार को उसका बोरे में बंद शव मिश्रवलिया गांव से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।शव की पहचान उसके कपड़े से की गई।उसके पिता विनय कुमार प्रसाद पोस्टमार्टम हाउस में ही उसके शव की पहचान कर ली थी। आदित्य के शव को ग्रामीणों ने रात के एक बजे जलालपुर थाने पर लाकर रख दिया था। ग्रामीण पुलिस की अर्कमण्य कार्यशैली से नाराज थे। पिता विनय तथा ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस केवल आश्वासन देती रही तथा गुमराह करती रही। बाद में दिन के एक बजे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा एसडीपीओ भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के हस्तक्षेप से शव को अंत्येष्टि के लिए परिजन ले गए।

29 अक्टुबर को गायब हो गया था मृतक आदित्य

29 अक्टूम्बर को ही मृतक आदित्य का अपहरण उसके घर के पास से ही कर लिया गया था। उसके अपहरण के बाद परिजनों ने लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में एसपी सांवली एस धूरत ने घर पहुंच कर एसआईटी गठित कर अपहृत के बरामद कराने का आश्वासन परिजनों को दिया था। पुलिस को आज तक ठोस सबूत ही नहीं मिला।