बढ़ रही सर्दी व शीतलहर से बचाव के लिए सीओ ने जलवाया अलाव

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक (सारण) ठंड बढऩे के साथ ही बस अड्डा, अस्पताल, चौक-चौराहों आदि स्थानों पर अलाव की जरूरत महसूस होने लगी है। बाजार वासियों को तब राहत मिली जब प्रखंड प्रशासन द्वारा क्षेत्र के बस स्टैंड, सिद्धिदात्री मंदिर चौक, थाना परिसर पर अलाव इंतजाम कराया गया।बता दें कि बढ़ रही ठंडी के कारण प्रखंड क्षेत्र में रह रहे गरीब परिवारों को विशेष परेशानी थी।जो काम करने के लिए बाजार क्षेत्र में आते हैं।छोटे स्तर पर काम करने वाले रिक्शा,चालक,पलदार,मजदूर को ठंड में कंपकपाते काम करने की विवशता थी।ऐसे वर्गों को प्रखंड प्रशासन के अलाव से अब राहत मिल जाएगी। इस संबंध में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि ठंड की अधिकता के कारण प्रखंड क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में बस स्टैंड चौक, सिद्धिदात्री मंदिर चौक,थाना परिसर के समीप अलाव जलवाने की व्यवस्था कर दी गई है। वही सीओ श्री सिंह ने बताया कि आवश्यकता होने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव के इंतजाम को लेकर निर्देशित किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग