सीओ का लगा जनता दरबार, फरियादी को जमीनी विवाद में फरियाद की जगी आस
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।थाना परिसर में अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। इस मौके पर दारोगा भावेश कुमार उपस्थित रहे। जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर कोरोना काल के बाद दूसरी बार जनता दरबार लगने से लोगों में विश्वास बढ़ी है इसका नतीजा दिखा कि शनिवार के जनता दरबार में जमीनी विवाद के फरियादी की भीड़ उमड़ पड़ी।सभी ने अंचलाधिकारी से मिलते हुए जमीन पर हो रहे समस्याओ के बारे में आवेदन दिया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनता दरबार लगाया गया जिसमे पहले से 8 मामले लंबित हैं जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है और आज 5 नये आवेदन आए हैं जिसमें 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग