राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पंचायत चुनाव लड़ना है तो हो जाइए तैयार, बीडीओ ने वोटर लिस्ट प्रकाशन के लिए जारी की कर्मचारियों की लिस्ट

पंचायत चुनाव लड़ना है तो हो जाइए तैयार, बीडीओ ने वोटर लिस्ट प्रकाशन के लिए जारी की कर्मचारियों की लिस्ट

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)। बिहार में पंचायत आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जुट गया है। आयोग के इस संबंध में सारण जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने पंचायत आम चुनाव निर्वाचन 2021 में मतदाता सूची तैयारी को करने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए हैं। जिसके आलोक में बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा ने पंचायत निकायों के निर्वाचन के निमित्त मतदाता सूची तैयारी करने के लिए प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में कर्मचारियों की 70 कर्मचारियों की टीम को जीपीएस राजेनश्वर प्रसाद की अगुवाई में प्रतिनियुक्त किया है। मौके पर जीपीएस राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि पंचायत निर्वाचन 2021 हेतु मतदाता सूची की तैयारी को लेकर कार्यक्रम भी जारी किए गए हैं। जिसमें मतदाता सूची का वार्ड वार विखंडन 14 दिसंबर से 28 दिसंबर 2020 तक होगा। डेटाबेस की तैयारी एवं प्रारूप मतदाता सूची सॉफ्ट प्रति में 29 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी 2021 तक तैयार करना है। प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण 13 जनवरी 2021 से 18 जनवरी 2021तक, मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 19 जनवरी 2021 को करना है। प्रारूप प्रकाशन की अवधि 19 जनवरी से 1 फरवरी 2021 तक कर लेना है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 20 जनवरी से 8 फरवरी 2021, मतदाता सूची में नई प्रविष्टि पर आयोग का अनुमोदन 14 फरवरी 2021 तक, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 फरवरी 2021 को कर लेना है। वहीं मतदाता सूची का मुद्रण 24 फरवरी 2021 को होगा।