बड़वाघाट बाजार पर दो दुकानों में चोरी, इलाके में हड़कंप
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बड़वाघाट बाजार पर शुक्रवार की देर रात दो किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह दुकानदारों द्वारा दुकान खोलने पर जानकारी हुई। मामला है कि कमलेश किराना के प्रोपराइटर कमलेश सिंह पिता स्व रामप्रवेश सिंह और रामपूजन किराना दुकान के प्रोपराइटर रामपूजन साह पिता-स्व भोला साह शुक्रवार की देर रात दुकान बन्द कर घर गये थे वही शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर देखा कि करकट हटा कर दुकान में चोरी कर ली गई है जिसमें कमलेश किराना से लगभग दस हजार नगद और बीस हजार रुपए की किराना सामान और रामपूजन किराना से गल्ले से पांच हजार नगद और पांच हजार की किराना सामान की चोरी कर ली गई। पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की सूचना थाना चौकिदार के माध्यम से थाना पुलिस को दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग