पूर्वी वार्ड में मुखिया ने वार्ड- 6 में कराया नाली निर्माण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के वार्ड-6 सतीवार तीर गांव में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारा लोगों की मांग पर नाला का निर्माण कराया जिससे वार्ड के लोगों को घरो समेत बरसात का पानी गिराने में सहूलियत होगी।मामले में पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि पंचायत के वार्ड-6 के जनता द्वारा नाला के निर्माण की मांग की गई थी जिसे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से बनाया जा रहा है वही वार्ड-5 में भी मस्जिद से लेकर सतीवारतीर मुख्य नाला तक कराया जाएगा। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि जिस स्थान में नाला का निर्माण किया जा रहा है वह इलाका पंचायत का महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं यहां से छोटे छोटे बच्चे गुजर कर स्कूल जाते हैं। नाली का निमार्ण होने से बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी सहुलियत होगी।वही ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा टोला हैं जहां के लोगों को नाला निर्माण से पानी के निकास मे सहूलियत होगी। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पूर्वी पंचायत में विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। पूरे पंचायत में सड़क, पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता देकर उपलब्ध कराया जा रहा है।वही वे पंचायत के विकास के लिए हमेशा कृत संकल्पित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग