दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट,चार घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में दो पक्षों में पहले से चलें आ रहें जमीनी विवाद में शनिवार की देर रात जमकर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गई जिनकी पहचान बहरौली कुंवर टोला गांव निवासी दिनेश साह के 45 वर्षीय पत्नी शारदा देवी,मोहन साह की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी और जगलाल साह के 42 वर्षीय पुत्र लोहा साह,लोहा साह के 35 वर्षीय पत्नी सुनिता देवी के रूप में हुई। मामले में घायलो का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने इलाज किया। वही घायलों ने बताया कि पड़ोसी के पट्टीदार द्वारा पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की जानें लगी जिसमें सभी चारों घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग