अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, सात घायल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद में रविवार को जमकर हुएं मारपीट में सात महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। पहला मामला बाजार क्षेत्र के फीडर रोड अवस्थित मार्केट में हिस्सेदारी को लेकर पहले से चलें आ रहें विवाद में जमकर मारपीट होने गयी जिसमें चरिहारा बाजार निवासी राजकुमार प्रसाद के 45 वर्षीय पत्नी देवन्ती देवी, सन्त कुमार रस्तोगी की 18 वर्षीय पुत्री शालू कुमारी,स्व जनार्दन प्रसाद रस्तोगी के 40 वर्षीय पुत्र वसंत कुमार रस्तोगी,पासपत साह के 55 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद के रूप में हुई। वही दूसरे मामले में बड़वा घाट बलूआ गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में शिव कुमार साह के 40 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी ,अजय कुमार साह की 19 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी,टुकर साह की 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार साह के रूप में हुई। दोनों मामलों में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग