साइकिल बनवा रहे छात्र को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा,घटनास्थल पर मौत मिस्त्री हुआ घायल,तीन घण्टा सड़क जाम

मुरारी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर मीठेपुर ब्रह्म स्थान के समीप रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साईकिल दुकान पर साइकिल के बनवा रहे एक युवक रौंदा दिया। जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक महम्मदपुर के सूरज कुमार बताया जाता हैं। जबकि साइकिल दुकानदार घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ धुनाई किया एवं पुलिस को सौंप दिया।तीन घण्टे तक सड़क भी जाम रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी राजेंद्र शाह के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार अपने घर से गड़खा में कोचिंग पढ़ने जा रहा था।साइकिल में खराबी के कारण मिठेपुर ब्रह्म स्थान के पास साइकिल बनवाने लगा।तभी गड़खा की तरफ से आरही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने विपरीत गलत साइड में रॉन्ग साइड में जाते हुए साइकिल बनवा रहे युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।सड़क पर शव छात्र क्षत विक्षत हो गया। जबकि साइकल मिस्त्री राजेन्द्र पण्डित बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई और भाग रहे चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दिया। घायल महम्मदपुर निवासी मिस्त्री का इलाज गारखा सीएचसी में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अपने को हिरासत में लिया।
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आनन-फानन में आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़खा मानपुर सड़क को मिठेपुर में जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।ग्रामीण घटनास्थल पर एसपी व अन्य वरीय अधिकारियों को बुलाने एवं मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं सीओ मो इस्माइल घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परंतु ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। मुखिया दिनेश राय,मुखिया पति अक्षय सिंह समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।जाम लगने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग