शिव ज्योति आँख अस्पताल के सौजन्य से बनियापुर में हुआ निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। देवंती देवी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट द्वारा संचालित शिव ज्योति आँख अस्पताल परसा के सौजन्य से रविवार को सरेया पंचायत के पंचायत भवन और सतुआ पंचायत के मनरेगा भवन पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ, मुस्लिमपुर, अमाव, सतुआ, आनन्दपुर, चांदपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों नेत्र रोगियों ने शिविर में पहुँच नेत्र विशेषज्ञ से अपने आँखों की जांच कराई।इस दौरान संस्था द्वारा जांच के क्रम में निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। साथ ही दर्जनों रोगियों को चिन्हित कर लेंस लगवाने एवं मोतियाबिंद का सफल इलाज के लिए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। मौके पर मौजूद वीआईपी के पूर्व प्रदेश सचिव सह मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार एवं सतुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह ने बताया कि जाड़े के मौसम में नेत्र रोगियों को स्थानीय स्तर पर मुफ्त लाभ मिलने से काफी सहूलियत हुई।जिसको लेकर नेत्र रोगियों द्वारा संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया।मौके पर धर्मेन्द्र बैठा, छटंकी महतो, बबलू सिंह, विकास शर्मा, भूषण यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। इस दौरान संस्था के कर्मियों द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मॉस्क लगाकर ही शिविर में आने की सलाह दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग