जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने के मामले में कोर्ट परिवाद के आधार पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव का है। मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित राज कुमार राय ने बताया है कि जमीन बंटवारे की बात कहे जाने पर पट्टीदारो द्वारा बार-बार मारपीट किया जाता है। वही पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी जाती है। इसी क्रम में जमीन बटवारे को लेकर पट्टीदार शिवजी राय, छोटेलाल राय, उमरावती देवी, रूपेश कुमार, इंदु देवी, अजित कुमार एक साथ लाठी डंडे से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसांधन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग