कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे सड़क किनारे रहने वाले निःसहायों लोगों के बीच सुधांशु रंजन ने कंबल वितरण किया
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। ठंड के बढ़ते प्रकोप के मध्येनजर शनिवार की मध्य रात्रि सारण निकाय एमएलसी पद के उम्मीदवार सुधांशु रंजन स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना में गरीब लोगों को ढूंढते नजर आए। इतना ही नहीं अपने काफिले के साथ बस स्टैण्ड के यात्री पड़ाव परिसर, रिविलगंज स्वास्थ्य केन्द्र, माँझी स्वास्थ्य केन्द्र, माँझी चट्टी, माँझी बलिया मोड़ आदि जगहों पर ऐसे गरीब सर्द रात में पड़े मिले जिसके तन पर फटाचिटा कम्बल था और वह अपना तन ढकने तथा सर्द रात से बचाव का हरसंभव प्रयास कर रहा था। सुधांशु रंजन द्वारा एक- एक कंबल गरीबों के शरीर पर डाल दिया गया। कंबल पाकर गरीब खुश हो गया यहाँ तक कि एक ने तो बोला कि रहने को घर नही सोने को बिस्तर नही अपना खुदा है रखवाला गरीब गुरूबों के लिए कम्बल उपलब्ध कराने के लिये धन्यवाद किया है इस अवसर पर रंजन ने कहा कि हम कम्बल रात्रि में घूम घूम कर जरूरतमंदों को देने की प्रक्रिया शुरू किए हुए हैं। जिला के बीसो प्रखण्ड में गरीब असहाय लाचार व्यक्तियों के बीच पहुँच कर उनको कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा गरीब, दीनहीन एवं असहाय व विकलागो के सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस कार्य मे मनोहर यादव, रणजीत गुप्ता, बिपिन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग