वाहन मेला में 45 लाभार्थियों को अनुदान की दी गयी स्वीकृति
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय में परिवहन विभाग के सौजन्य से वाहन मेला का आयोजन किया गया। जहां पांच दर्जन लाभुकों के बीच वाहन खरीद हेतु अनुदान स्वीकृत किया गया। मेले में विभिन्न एजेंसियों के कर्मी सहित लाभर्थियों की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लाभर्थियों को अनुदान स्वीकृति पत्र दिया गया। वाहन मेला में महेन्द्रा जीसेस सहित कई एजेंसियों के पददाधिकारी शामिल थे। जहां बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि वाहन मेला में 45 लाभुकों को अनुदान की स्वीकृति पत्र दी गयी। जिन्हें लाख रुपया का अनुदान का लाभ मिलेगा। वाहनों की प्रदर्शनी में लाभुक अपने मन पसंद वाहन को बुकिंग कर मन पसंद वाहन खरीद कर अपना स्वरोगर शुरू कर सकेंगे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग