पिछले माह पोखर से मिले बच्चे के शव मामले में कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। के गंगौली गांव में पिछले माह तालाब से मिले 8 वर्षीय आयुष के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई कोर्ट परिवाद के आधार पर उमेश सिंह सहित अन्य पर मशरक थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। परिवाद संख्या 2343 /2020 में आयुष के पिता रविरंजन सिंह द्वारा कहा गया है कि घटना के वक्त घर के सभी लोग मतदान करने गए थे आयुष को पड़ोस के उमेश सिंह एवं उनके परिजन अपने घर ले गए । वोट देकर लौटने के बाद जब बच्चा घर नही आया तो उसकी माँ गुड़िया देवी ने उमेश सिंह एवं अन्य से पूछा तो यह कहकर भगा दिया गया कि तुम्हारा बेटा यहां नही है। अगले दिन सुबह बच्चे का शव गाव के तालाब से मिला । परिवाद में उमेश सिंह एवं अन्य द्वारा गला दबाकर मासूम की हत्या के बाद शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया है । मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग