क्विज कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण आज
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति और रेड रिबन क्लब द्वारा ऑनलाइन क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय, प्रमंडल स्तरीय व राज्य स्तरीय आयोजित हुई थी। सारण जिला के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चंद को नोडल ऑफिसर बनाया गया था। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र सोमवार को जेपीयू के कुलपति डॉ. फारुक अली के द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सभी को सूचित कर दिया गया है। इस सुअवसर पर उन्हें विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रातः 10:30 बजे आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ डॉ. हरिशचंद ने बताया कि कुलपति डॉ. अली ने उन सभी छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया है कि पीएन कॉलेज, परसा के प्रतिभागी प्रथम, राजेंद्र कॉलेज के द्वितीय तथा जगदम कॉलेज के प्रतिभागी तृतीय स्थान पर रहे हैं। पीएन कॉलेज परसा से सोनी कुमारी व श्रेया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग