आग ताप रही वृद्ध महिला गंभीर रूप से जली, पीएमसीएच पटना रेफर
मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली कोठी गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर आग ताप रही वृद्ध महिला के कपड़ों में आग लगने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध की पहचान बहरौली कोठी गांव निवासी रामनाथ बैठा की 65 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद और आशिफ इकबाल की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। वृद्ध महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला आग ताप रही थी कि साड़ी में आग लग गयी जिससे महिला के चिल्लाने पर परिजनों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई तब तक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग