24 दिसंबर को बीजेपी की किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का होगा आयोजन
बनियापुर(सारण)। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक धवरी पंचायत में की गयी।जिस बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर को किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।जिसमें बनियापुर विधानसभा अंतर्गत सभी बूथ स्तर के अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं सभी कार्यकर्ता के उपस्थित रहने की बात बताई गई।साथ ही कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री के अलावे स्थानीय सांसद भी उपस्थित रहेंगे।बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, शशिभूषण सिंह,अजीत सिंह, ब्रजेश मिश्रा, सुनील सिंह,रंजन कुमार मंटू , विश्वजीत ओझा,विनायक ओझा ,सुनील महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग