के के सिंह सेंगर।
एकमा (सारण)- थाना क्षेत्र के छित्रवलिया बाजार के छह दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रूपये मूल्य की सम्पति चोरी कर लिया।
बताया जाता है कि कुछ अज्ञात चोरों ने छित्रवलिया बाजार के परमात्मा राय की दवा, सोनू कुमार राय की कपड़ा, संतोष भगत के किराना-गल्ला, कमलदेव राय के रस्सी- खैनी, रमेश साह व नूर हसन की साइकिल दुकान का बारी-बारी से ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की सम्पति चोरी कर लिया। इस संबंध में दुकानदारों ने थाने को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई सम्पति को बरामद कर लिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग