धर्म जागरण समन्वय द्वारा आयोजित श्रीरामकथा के अवसर पर प्रसिद्ध संतों ने पूजा अर्चना कर कथा की शुरुआत की
अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सोनपुर (सारण)। धर्म जागरण समन्वय द्वारा संकटमोचन मंदिर परिसर तपोभूमि, हनुमान नगर, सबलपुर, सोनपुर, सारण में विवाह पंचमी के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्री रामकथा के चौथे दिन काली मोहन प्रान्त सेवा प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख सूबेदार सिंह, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सोनपुर विनोद सम्राट, डॉ अवदेश कुमार यादव प्रान्त सह संयोजक यशवंत सिंह, श्याम प्रकाश, विभाग संचालक ओम प्रकाश अग्रवाल, भोजपुर, पूज्य संत बर्फानी दास जी महाराज अधिवक्ता ने पूजा अर्चना कर कथा की शुरुआत की। कथा वाचक सुनने आये भक्तों को कहा कि घर के अंदर के लोगों की बात न मानने से घर विघटित हो जाता है। इसलिए घर के लोंगों पर विश्वास करना चाहिए। आज कथा में भगवान राम के वनवास प्रसंग को बहुत ही सुंदर ढंग से पूज्य लक्ष्मीमाता ने प्रस्तुत किया। कौशल्या माता के राम के वनवास पर अपने मन की व्यथा कथावाचक ने इस गीत के द्वारा प्रस्तुत किया ..बिहने सवेरे के जतरा बा राउर ये बबुआ रहती दो चार दिन आउर, इस अवसर पर विभाग प्रमुख, संत रविदास, विभाग प्रमुख इंद्रपाल, सह विभाग संयोजक शिलानाथ सिंह, दक्षिण बिहार सह प्रान्त संयोजक अरुण कुमार, संतोष यादव, रत्नेश कुमार, प्रवीण कुमार, रत्नेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश राय के साथ सैकड़ो श्रद्धालू बंधु उपस्तिथ थे। कथा की समाप्ति पर यशवंत सिंह, दिव्यांशु कुमार ने अपने सपरिवार के साथ भगवान की आरती किया। आरती में अजय कुमार, अजित, शैल देवी, गणेश दास जी ने सहयोग प्रदान किया। मंच का संचालन विनोद यादव जी ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग