पैक्स के माध्यम से धान खरीद को लेकर हुई बैठक
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। परसा प्रखंड मुख्यालय में पैक्स अध्यक्ष के साथ बीडीओ ने किया बैठक।बैठक का अध्यक्षता करते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों संपर्क कर उन्हें धान को पैक्स में बेचने के लिए जागरुक करें क्योंकि की परसा प्रखंड को 6423 क्यूटल धान खरीदने का लक्ष्य प्रप्त हैं और अगर कोई तकनीकी दिक्कत आये तो बीसीओ विकास कुमार से सम्पर्क करें।वही बीडीओ ने कहा कि धान का रेट बाजार में लगभग 13 सौ रुपये क्विंटल है और पैक्स के माध्यम से 1868 रुपये प्रति क्विंटल है और पूर्व के जटिल प्रक्रिया को आसान बनाते हुए किसान को ऑनलाइन कर 48 घंटे में बेचे हुए धान का मूल्य प्राप्त हो रहा है।ताकि किसानों का धान बिचौलिए के हाथ सस्ते दाम पर नही बिक सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग