परसा में बिहार शताब्दी संगति कामगार शिल्पकार की हुई बैठक
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। बिहार शताब्दी संगति कामगार शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना एवं सामान्य मृत्यु पर तीस हजार दुर्घटना पर एक लाख दुर्घटना के बाद विकलांगता 75 हजार आंशिक विकलांगता 37 हजार 500 प्रवासी मजदूर की मृत्यु पर 1 लाख बिहार भवन एवं अर्ध सह निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निर्वाचित श्रमिकों के लिए दुर्घटना 4 लाख, सामान्य युक्त 2 लाख, विवाह सहायता योजना 50 हजार प्रथम दो पुत्रों के लिए।उपरोक्त सभी योजना के लाभ के लिए बीडीओ रजत किशोर सिंह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि यह कल्याणकारी योजना है तथा इसमें श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।वही सीओ अखिलेश चौधरी ने कहा कि यह लाभकारी योजना है इसे सभी जनप्रतिनिधि का सहयोग अपेक्षित है।बैठक में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार,पीडी आवास पर्यवेक्षक अली अशरफ, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह,सगुनी मुखिया प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह एवं अन्य दर्जनों लोग सामील थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग