विधान सभा चुनाव में प्रदर्शन को लेकर हुई समीक्षा बैठक
अखिलेश कुमार की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज़
मांझी (सारण)। मांझी विधान सभा क्षेत्र से रालोसपा के प्रदर्शन को लेकर अनवल ग्राम कचहरी भवन के परिसर में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मांझी से प्रत्याशी रहे किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने जनमत का सम्मान करते हुए कहा कि मैं हमेशा यथा-सम्भव जनता की सेवा और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए तत्पर रहा हूँ और आगे भी यह कार्य करता रहूंगा। वहीं प्रदेश के प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हीं पार्टी के रीढ़ होते हैं। हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने व शिक्षित व विकसित बिहार बनाने के लिए रालोसपा सुप्रीमों के विचारों से जनता को अवगत कराने के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता है। हम न रुकेंगे और न थकेंगे हमेशा आगे बढ़ने को तैयार हैं। हाल हीं में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में पार्टी ने पूरे बिहार में बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे भी हमारी तैयारी जारी रहेगी। समीक्षा बैठक में राज कुमार सिंह कुशवाहा, श्याम सुंदर कुशवाहा, विनोद कुमार गोंड, डॉ. सुरेंद्र सिंह, राज कुमार राय, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, विजय सिंह, रवींद्र सिंह, पंकज कुशवाहा, विद्यापति प्रसाद, बगेन्द्र कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी