मांझी के माकपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक न्यूज़।
जलालपुर(सारण)। मांझी के माकपा विधायक डा. सत्येंद्र यादव को जान मारने की धमकी मिली है।एक वीडियो वायरल के आधार पर विधायक ने कोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उन्होंने कहा है कि कोपा थाने के साधपुर गांव के रितेश कुमार सिंह उर्फ छोटू ने सोशल मीडिया पर जान मारने की धमकी तथा समाजिक सदभाव बिगाड़ने की चेतावनी दी है।विधायक ने अपने आवेदन में कहा है कि पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपराधी प्रवृत्ति के लोग आक्रोशित है।धमकी देने वाले युवक का परिवार भी आपराधिक प्रवृत्ति का है।विधायक ने कानूनी कार्रवाई करने तथा मुझे तथा मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग