राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आमडाढी पंचायत के पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह का निधन

आमडाढी पंचायत के पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह का निधन

  • समाजसेवी सुधांशु रंजन समेत क्षेत्रीय लोगों ने जतायी शोक संवेदना
एकमा (के. के. सिंह सेंगर)। प्रखंड के आमडाढी पंचायत के पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह की राजधानी पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से मंगलवार की दोपहर बाद निधन हो गया। जिसके बाद से परिवार में मातम छा गया। वह लगभग 82 साल के थे। वह अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। वह जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रीप्रकाश सिंह उरि महेश सिंह के पिता थे। वह दो बार मुखिया के पद पर रहने के अलावा एकमा के प्रखंड प्रमुख सहित कई पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे। पूर्व मुखिया  के निधन पर एकमा के बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, मुखिया चंदा देवी, भरत सिंह, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह, शिक्षक दिगविजय गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, अनीता पांडेय, योगेेश सिंह, कमल कुमार सिंह, अंजु कुमारी, विभा कुमारी, सोनाली नंदा, छविनाथ मांझी के अलावा सारण स्थानीय निकाय एमएलसी पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन व क्षेत्रीय लोगों ने भी अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है।