मजदूरी मांगने पर महिला व उसके पुत्र को चाकू मारकर किया घायल
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सतजोरा गांव में मजदूरी मांगने पर एक महिला व उसके पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला सतजोरा गांव निवासी यदु महतो की पत्नी सुमित्रा देवी एवं पुत्र अक्षय कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यदु महतो मजदूरी करने का काम करता है। कुछ दिन पहले पड़ोस के रहने वाले प्रयाग महतो जो ठेकेदारी का काम कराता है। उसी के ठेकेदारी में लखनऊ में काम किया था। जिसका पैसा बकाया था। उसी पैसे के मांगने को लेकर मंगलवार की सुबह उनकी सुमित्रा देवी गई। जिसके वह बिफर गया गली गलौज करने लगा। हल्ला सुनकर उसका पुत्र अक्षय कुमार वहा गया जिसे चाकू से वार कर जख्मी कर दिया एवं सुमित्रा देवी को भी सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग