प्रखंड कार्यालय पर लगा परिवहन मेला
पानापुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को परिवहन मेला का आयोजन किया गया। बीडीओ मो .सज्जाद ने इस मेले का उद्घाटन किया। इस मेले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत प्रखंड के 14 चयनित लोगों को स्वीकृति प्रदान किया गया। वहीं तीन लाभुकों ने इस मेले में ऑटो की बुकिंग करायी। बीडीओ मो. सज्जाद ने बताया कि ग्राम स्वरोजगार को बढ़ावा के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शेष चयनित लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर ऑटो की बुकिंग कराने को कहा। ताकि योजना की राशि उनके खाते में हस्तांतरित किया जा सके। इस मौके पर अशर्फी ऑटोमोबाइल छपरा के कर्मी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग