शहीद किसानों की याद में शोक सभा का आयोजन
मांझी/दाउदपुर (सारण)। किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में मंगलवार को दाउदपुर स्थित शहीद स्मारक स्थल परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कृषि कानून के सम्बंध में अपना-अपना विचार प्रकट किये। इस मौके पर किसान नेता कामरेड अरुण कुमार सिंह, स्मारक समिति के सचिव सुमन गिरि, राजद नेता पुरुषोत्तम सिंह, कन्हैया यादव, कामरेड चन्द्रमा यादव, पूर्व मुखिया राय बहादुर सिंह, केदार यादव, डॉ रामजी प्रसाद आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग