दिनदहाड़े बंधन बैंक कर्मी से एक लाख की लूट
पानापुर (सारण)। सतजोड़ा पानापुर मार्ग पर दुबौली चिमनी के समीप मंगलवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियो ने बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख से ज्यादा रुपये लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बैंककर्मी अरविंद कुमार सिंह चकिया गांव से राशि वसूल कर पानापुर आ रहे थे। इसी दौरान पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दुबौली चिमनी के समीप ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया और बैग में रखे वसूली के एक लाख सात हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुँचे एवं मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग