भाजपा ने किसान सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया
एकमा (के. के. सिंह सेंगर)। कृषि सुधारों को लेकर एकमा विधानसभा क्षेत्र के एकमा स्थित जानकी गेस्ट हाउस के सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय किसान सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व गोपालगंज के पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री जनक चमार ने केन्द्र सरकार के कृषि बिल को किसान हित में बताया। कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को उनकी उपज का मूल्य दुगुनी करने हेतु प्रयास करती रही है। सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमन, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, छपरा के प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू मिश्रा, जिला मंत्री एवं एकमा विधानसभा के प्रभारी सत्यानंद सिंह, जिला के मंत्री सुपन राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा तिवारी, जिला मंत्री वीरेंद्र पांडेय, चौतेन्द्र नाथ सिंह, मांझी पश्चिमी मंडल के संयोजक मुकेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, एकमा विधानसभा के मंडलों के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, भोला जी, रौशन चौधरी, मुकेश सिंह, प्रदीप कुमार पप्पु, किसान एवं बीजेपी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसान सम्मेलन में भाग लिया। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीजेपी आईटी सेल छपरा के जिलाध्यक्ष निशांत राज ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग