जल जीवन हरियाली को चरितार्थ कर रहे तालाब का संयुक्त कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण
एकमा (सारण)। मंगलवार को संयुक्त कृषि निदेशक सारण के साथ जिला कृषि पदाधिकारी डॉ के. के. वर्मा के द्वारा एकमा प्रखण्ड के आमडाढी गांव में भ्रमण हुआ। जिसमें जल जीवन हरियाली के अंतर्गत निर्मित तालाब स्वामी प्रगतिशील किसान सूर्यनारायण सिंह की बागवानी का अवलोकन किया गया। जिसके 1/2 एकड़ केला और साथ में 1/2 एकड़ आम की खेती किए हैं। अंतरवर्तीय खेती में मटर, चना व राजमा भी किए हैं। जो तालाब निर्माण किए हैं, उसमें मछली पालन भी किए है। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक ने सुझाव दिए कि प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, कृषि समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह, ज़िला मुख्यालय से आए कृषि समन्वयक दीपक कुमार मिथुन, किसान सलाहकार अरुण सिंह, हरेराम पंडित आदि मौजूद रहे। वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत तालाब निर्माण मकेश्वर नाथ सिंह द्वारा कराया गया है। उसको भी इन दोनों पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग