27 दिसम्बर एवं 10 जनवरी को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अर्हता तिथि 01.01.2021 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16 दिसम्बर को निर्वाचक सूची का प्रारुप प्रकाशन किया जा चुका है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश के आलोक में दिनांक 27 दिसम्बार (रविवार) एवं 10 जनवरी 2020 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रुप में मनाया जाना है। इसके लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उक्त दोनों तिथियों को कार्यालय अवधि में मतदान केन्द्र पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा कहा कि निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी कम से कम पाँच एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कम से कम दस मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर निर्वाचन शाखा में उसी दिन 5 बजे अपराह्न तक प्रतिवेदन उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग