विटामिन –ए छमाही खुराक कार्यक्रम का सीएचसी में शुभारंभ
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने बुधवार को विटामिन -ए छमाही खुराक कार्यक्रम का बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम और गांवों में घर-घर जाकर में आशा कार्यकर्ता नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायेंगी। डॉ. कुमार ने कहा कि हर छह माह में विटामिन ए टीकाकरण अभियान को विभाग द्वारा चलाया जाता है। यह खुराक विटामिन “ए” रोग प्रतिरोधक क्षमता को शिशुओं में मजबूत करने में सहायक होता है। इसलिए नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन “ए” की खुराक पिलाना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ अमर कुमार गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, डॉ शाहिद अली, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, विनोद चौधरी, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र राम, रिंटू सिंह, ओम प्रकाश राम आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग