सीएचसी में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की द्वितीय बैठक आयोजित हुई
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण का द्वितीय प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ साजन कुमार ने कहा कि कोविड-19 का टीका सबसे पहले सरकारी व प्राईवेट स्वास्थ्य कर्मियों को लगाए जाने का निर्देश मिला है। इसके तहत जिला मुख्यालय से विभागीय निर्देश के तहत ही टीकाकरण होंगे। यह टीकाकरण स्थानीय स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जाएगा। बैठक में डॉ अमर कुमार गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, डॉ शाहिद अली, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, विनोद चौधरी, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र राम, रिंटू सिंह, ओम प्रकाश राम के अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व बाल विकास अधिकारी परियोजना पदाधिकारी भी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग