असामाजिक तत्वों ने खोंप में लगायी आग
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के भलुआं बुजुर्ग गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा चार लोगों की भूसा व गेहूं रखे खोंप में आग लगाने का मामला सामने आया है। भलुआ बुजुर्ग गांव के शिवलाल राम, देवलाल राम, खुबलाल राम और दीनानाथ राम के भूसा व गेहूं रखे खोप आग में लगा कर जला दिया गया है। इस अग्नि कांड में जलकर खोप, भूसा व गेंहू जलकर नष्ट हो गए हैं। जबकि ग्रामीणों के अथक प्रयास कर अन्य ग्रामीणों के घर व खोप को जलने से बचाया जा सका। इस आगलगी को लेकर गांव के तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। उधर एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने अग्नि पीड़ितों को समूचित राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने की मांंग प्रशासन से किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग