युवती को जबरन भगाने का प्रयास करने के मामले में नामजद अभ्युक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संजय कुमार सिंह। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मध्य रात्रि में चार मित्रों के साथ घर में घुस युवती को जबरन भगाने का प्रयास करने के मामले में नामजद सरोज राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद अपने घर में छूपा था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर लिया।जानकारी हो कि युवक आनंदपुर में एक युवती के घर में घुस गया था।विरोध करने पर नामजद ने युवती के पिता पर देशी कट्टा तान दी थी। मामले की प्राथमिकी एक सप्ताह पूर्व बनियापुर थाने में पिता ने दर्ज कराया था।ग्रामीणों के इक्कट्ठे होने पर भाग रहे युवक की देशी कट्टा को भी प्राथमिकी कर्ता ने थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसन्धान में जूटी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग