मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना मेले का हुआ आयोजन
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परसा में जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना मेला का आयोजन किया गया है।जिसमें किंग इंटरप्राइजेज सारण व महावीर एजेंसी परसा के राहुल सिंह के मौजूदगी में अंजनी स्थित सिकटी गांव निवासी घनश्याम कुमार मांझी के द्वारा अनुदानित ऑटो खरीदे जाने पर ऑटो की चाबी सौपते हुए बीडीओ ने गाड़ी को हरि झंडी दिखा कर रबाना किया।कार्यक्रम के दौरान बीडीओ रजत किशोर सिंह ने बताया कि लाभार्थी के द्वारा कुल 10 गाड़ी को अभी और बुक कराया गया हैं जिसमें विकास मित्र अनिल दास, लाल बहादुर दास, धर्मदास महतो प्रभा कुमारी,उषा कुमारी इत्यादि अन्य कर्मी का अहम योगदान रहा है। वही आवास दिवस पर पंचायत अंजनी,बलिगांव,बनौता परसौना के 20 लाभुक उपस्थित हुए जिन्हें अविलंब घर बनाने के लिए कड़ी हिदायत दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग