शराब के नशे में धुत हंगामा मचा रहे तीन लोगों को बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो अलग-अलग जगहों पर हल्ला- हंगामा मचा रहे तीन लोगों को बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के धनगड़हा में कमता निवासी लालबाबू महतों और सोनु महतों हो-हंगामा कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस वाहन को देख दोनों व्यक्ति भागने लगे।जिसे पुलिस बल के प्रयास से पकड़ लिया गया।जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि की गई है।उधर एक अन्य मामले में पुछरी बाजार पर पुछरी निवासी मनोज साह द्वारा भी नशे की हालत में हल्ला-गुल्ला करने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग