जिला पार्षद प्रतिनिधि ने धराशायी पोलो को ठीक कराने का काम शुरू कराया
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। विभागीय पदाधिकारियों से बार बार फरियाद लगाने के बावजूद जब विभाग की नींद नही खुली तो धराशायी पोलो को ठीक कराने का जिम्मा जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ने खुद उठाने की पहल शुरू करायी । बुधवार को उन्होंने अपने निजी खर्चे से जेसीबी मशीन के द्वारा इन धराशायी पोलो को ठीक कराने का काम शुरू कराया । उन्होंने कहा कि दर्जनों क्षतिग्रस्त पोलो के कारण किसानों को बिजली नही मिल पा रही है जिससे उन्हें खेतो के पटवन के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । मालूम हो कि प्रखंड में आयी विनाशकारी बाढ़ के दौरान पीएसएस उसरी चांदपुरा से भोरहा एवं मोरिया को जानेवाली कृषि फीडर के दर्जनों पोल धराशायी हो गए थे । बाढ़ को बीते तीन माह का समय बीत जाने के बावजूद विभाग इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ था। जिला पार्षद अर्चना सिंह ने भी कई बार कार्यपालक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर इस मामले से अवगत करा चुकी थी लेकिन इसकी सुधि लेनेवाला कोई नही है । जिला पार्षद प्रतिनिधि की इस पहल से अब लोगो मे उम्मीद जगी है कि अब गेंहू की पटवन हो सकेगी वही कोंध एवं भोरहा पंचायत के उपभोक्ताओं को अनवरत बिजली मिलने लगेगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग