अनदेखी:कहीं टोटी नहीं लगी तो कहीं पाइप टूटी हुई है, हजारों लीटर पानी रोज हो रही बर्बाद, 2 वर्षों में भी पुराना ही हुआ नल जल का काम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)।अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत वार्ड नंबर 13 सराय बक्स में 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नल जल योजना का कार्य पूरी नहीं हुई है।इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रही है।अर्जुन राय,दिनेशराय,छठु राय दिलीप राय,मुनेश्वर राय उर्फ करेजा जी,रामायण राय,योगेन्द्र राय,हरेश कुमार,चन्द्रमा कुमार,पंकज यादव आदि ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत अब तक इस गांव में नल जल, सड़क ,नली गली, शौचालय समेत कोई भी योजना इस वार्ड में पूरी नही हुई हैं।2 वर्ष पहले नल जल योजना को बनाने का कार्य शुरू हुआ परंतु अब तक कि नहीं लगी कहीं पर टोटी गायब है तो कहीं पाइप टूटी है। कहीं कहीं तो टोटी लगाई ही नहीं गई है। जिससे हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रही है। यदि जल्द ही इसका समाधान नहीं किया जाता है,तो व्यापक स्तर पर ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर वार्ड सदस्य श्री लाल शाह ने कहा कि नल जल योजना का कार्य शुरू है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
टूटी हुई पाइन के लिए ग्रामीणों से वसूली जा रही राशि
राज्य सरकार भले ही सात निश्चय पार्ट 2 की बात कर रही है।लेकिन सरायबक्स यादव टोला में मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना का पार्ट 1 भी विफल साबित हो रहा है। गांव में घटिया मटेरियल के पाइप व अन्य सामान लगने के कारण धीरे-धीरे गड़बड़ी सामने आने लगी हैं।ग्रामीणों का आरोप हैं कि पाइन फटने व नलका टूटने से घर नाले में तब्दील हो जा रही हैं।जनप्रतिनिधियों से कहने पर मिस्त्री द्वारा अवैध वसूली करवाई जाती हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग