विधायक को जान से मारने की धमकी देने के विरोध में जलालपुर चौक पर हुआ प्रदर्शन
अखिलेश कुमार की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज़।
जलालपुर (सारण)। मांझी के विधायक डॉ. सत्येन्द्र यादव को वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने के विरुद्ध महागठबंधन के नेताओं ने बुधवार को जलालपुर चौक पर प्रदर्शन किया तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। भाकपा नेता नागेंद्र राय ने कहा कि विधायक को धमकी देना शर्मनाक बात है। पुलिस आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करे वरना आंदोलन किया जाएगा। माकपा प्रखंड अध्यक्ष व संवरी के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पड़ित, भाकपा के अंचल सचिव पप्पू सिंह कुशवाहा, राजद के युवा अध्यक्ष बबलू कुमार, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भिखारी राय व बबलू प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया उमेश राम, मो.फकरुद्दीन, कांग्रेस के संतोष प्रसाद, नागेंद्र मांझी, दिनेश कुमार यादव, संजय यादव, जहूर मियां, धर्मेंद्र यादव, भोला राय व अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग