मनुष्य के द्वारा किये गए कर्मों का फल ही उसे भविष्य में प्राप्त होता है: बमबम बाबा
मांझी/दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के अलियासपुर गांव स्थित बलिराम मंदिर परिसर में वाराणसी से पहुंचे आचार्य राजनारायण मिश्र के देख-रेख में चल रहे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह बलराम जयंती समारोह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पांचवे दिन बुधवार को भगवान की कथा सुनाते हुए वृंदावन से पधारे कथावाचक सौरभ कृष्ण शास्त्री उर्फ बमबम बाबा ने कहा कि जो श्रद्धा से प्रभु का स्मरण कर किसी कार्य को करते हैं वे अपने जीवन में अवश्य सफल होते हैं। यह भी सत्य है कि मनुष्य के द्वारा किये गए कर्मों का फल हीं उसे भविष्य में प्राप्त होता है। इसलिए निजि स्वार्थ को त्याग कर जगत कल्याण के उद्देश्य से मनुष्य को अपना कर्म करना चाहिए। तभी मानव- जीवन सार्थक बन सकता है। सबकी सेवा और सभी प्राणियों के प्रति दया भावना रखनी चाहिए। किसी के हृदय को ठेस पहुंचा कर हम अपने जीवन को सुखमय नही बना सकते। अगर इंसान अपने मन से अहंकार को त्याग कर यह मान ले कि सारे कार्य प्रभु की इच्छा से हीं सम्पन्न होते हैं और अपने सभी कर्मों को उन्हीं को समर्पित कर दे तो वह संसार के सुख-दुख के बंधन से मुक्त हो जाता है। उसका जीवन सफल हो जाता है। सभी धर्म-ग्रन्थों का यही मूल संदेश है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 दिसंबर को भव्य हवन व आरती के साथ होगी। महायज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि