दाउदपुर में मोबाइल दुकान का पल्ला तोड़ हजारों की समान चोरी
दाउदपुर (सारण)। स्थानीय बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में बीती रात दरवाजा का पल्ला तोड़ चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की चोरी कर ली।घटना की जानकारी अगले दिन हुई।इस संबंध में दुकान संचालक भरवलिया गांव निवासी बिट्टू सिंह ने दाउदपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुच चोरी की घटना का जायजा लिया। वहीं दुकानदार बिट्टू का कहना है कि जय माता दी मोबाइल दुकान में विगत वर्ष 12 फरवरी को मेरे दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस द्वारा अबतक उद्भेदन नहीं हुआ कि वर्ष के अंतिम सप्ताह में चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि उक्त दुकान छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के सामने बस स्टैंड के समीप अवस्थित है। फिर भी शातिर चोर बेधड़क दुकान का पल्ला तोड़ घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। चोरो ने 25 मोबाइल के साथ मोबाइल चार्जर आदि कई कीमती सामानों की चोरी की है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग