मांझी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी योजना में लूट खसोट बर्दाश्त नहीं : डॉ सत्येंद्र यादव
मांझी/दाउदपुर (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी योजना में लूट खसोट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदक को सरकारी मापदंड के अनुसार हर हाल में काम पूरा करना पड़ेगा वरना काम छोड़कर जाना पड़ेगा। अन्यथा उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। यह बातें बुधवार को नटवर बीरबल गांव में सड़क निर्माण में कथित तौर पर अनियमितता की जांच के दौरान विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने कही। उन्होंने सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच से नाराज अपराध कर्मी द्वारा दी गई हत्या की धमकी के बाद विधायक श्री यादव ने फिर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एक करोड़ की लागत से पटखौली से नटवर बीरबल गांव में निर्माण का निरीक्षण किया। घटिया निर्माण को लेकर विधायक विभागीय अधिकारियों पर जमकर भड़के। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जनता का पैसा है जनता का काम ठीक से मापदंड के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच को लेकर जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। मैं इस गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। मुझे हर हाल में अच्छा काम चाहिए। उन्होंने स्कूटी विनोद कुमार को निर्देश देते हुए ठेकेदार के पेमेंट पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घटिया काम करने वाले ठेकेदार को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बात विधानसभा सदन में भी उठाया जाएगा। उक्त जांच को लेकर ठेकेदारों में हड़कंप व्याप्त है। आपको बता दें कि इसके पहले कुमना बसडिला सड़क पर जांच को लेकर मांझी विधायक श्री यादव को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस संबंध में विधायक द्वारा कोपा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मौके पर पूर्व मुखिया सुखदेव यादव, आनंद तिवारी,असगर खान,रमेश यादव,विनय यादव, धनु यादव, मलखान सिंह यादव, नसीम अली, नाजिर हसन, सुनील यादव, डॉ सत्य नारायन यादव,जलालुद्दीन आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग